पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रादेशिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई। इसके फेदर वेट कैटेगरी में वाराणसी के मोहम्मद फैज ने स्वर्ण पदक जीता है। वाराणसी मुक्केबाजी संघ के सचिव जनार्दन यादव ने बताया कि मोहम्मद फैज आक्रामक शैली के मुक्केबाज है। प्रादेशिक प्रतियोगिता में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। संवाद