फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अत्याधुनिक मशीनों से हुई आंखों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी पत्रकार संघ की ओर से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से रविवार को गोलघर स्थित पराडकर भवन में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।बीएचयू के नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा. आरपी मौर्या के और उनकी टीम ने अत्याधुनिक मशीनों से पत्रकारों एव उनके परिजनों की जांच की। डॉ. मौर्य ने कहा कि समय से आंखों की जांच न होने से कई बार बीमारियां जटिल हो जाती हैं और कभी कभी तो आंख की रोशनी भी चली जाती है। उन्होंने सभी से नेत्रदान महादान अभियान में कार्निया डोनेशन की अपील की। इस दौरान 36 लोगों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भी भरा। शिविर में बीएचयू के डॉ. संजय बसाक, डॉ. आशा, डॉ. शिवांगी सिंह, डॉ. शुभांगी गुप्ता, डॉ. प्रेरणा चौधरी, डॉ. शालिनी रंजन मौजूद रहे। काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रूपानी ने चिकित्सकों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। संचालन क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें