फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर नौ लाख ऐंठे, गूगल पर छड़ का रेट देखना पड़ा महंगा; 5.48 लाख की चपत

Tue, 10 Sep 2024 07:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

साइबर ठगों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ के नाम पर लोगों को शिकार बना रहे हैं। पीड़ित न्याय के लिए साइबर थाने में चक्कर काट रहे हैं। 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर नगर कॉलोनी, सोनिया रोड, सिगरा निवासी प्रदीप इसरानी को साइबर ठगों ने आईपीओ और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर नौ लाख रुपये की चपत लगा दी। घटना के संबंध में प्रदीप इसरानी ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


प्रदीप इसरानी ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति अपने आप को नारायन जिंदल बताकर उनसे मिला। उनका डीमेट अकाउंट खुलवाया। फिर, उनसे आईपीओ और ट्रेडिंग के नाम पर नौ लाख रुपये अलग-अलग अकाउंट में जमा करवाया। बाद में उन्हें पता चला वह आदमी और अकाउंट दोनों ही सही नही है। उनके नाम पर जो शेयर बताए गए वह खरीदे ही नहीं गए हैं। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गूगल पर छड़ का रेट देखना महंगा पड़ा, लगी 5.48 लाख की चपत

रेलवे कॉलोनी, मंडुवाडीह के आवास संख्या-304 में रहने वाले विपिन कुमार को गूगल पर टाटा टिस्कॉन छड़ के रेट की जानकारी लेना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने विपिन से पांच लाख 48 हजार 930 रुपये ठग लिए। घटना के संबंध में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विपिन ने पुलिस को बताया कि उनके भाई को मकान बनवाने के लिए छड़ की आवश्यकता थी। भाई के कहने पर वह गूगल पर टाटा टिस्कॉन छड़ का रेट देखने लगे। इस पर उनका नाम और नंबर मांगा गया। कुछ देर बाद उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने कह कि वह टाटा का डीलर बोल रहा है। उसने छड़ की रेट लिस्ट भेजी। इसके बाद उसने अपनी बातों में उलझा कर उनसे 548930 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। उनके पास न छड़ आया और न उनका पैसा वापस मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें