फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गड्ढे में खड़े होकर जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़कों की खोदाई से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विरोध जताया। पहले गड्ढे में भरे बारिश के पानी में खड़े होकर नारेबाजी की। इसके बाद मिट्टी लगे कपड़ों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। जहां अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता को ज्ञापन देकर गड्ढे भरवाने की मांग की। बताया कि गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। जाम, जलभराव की समस्या है। शहर में कई जगहों पर सड़क खोद कर खुला छोड़ दिया गया है। काशी में सावन में दूरदराज से कांवड़ लेकर कांवड़िये, दर्शनार्थी, श्रद्धालु व पर्यटक आ रहे हैं, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को काफी कठिनाई हो रही है। चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में इन्हें नहीं भरवाया गया तो आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विष्णु शर्मा, अमित कुमार, राजिश, कैफ, रजत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें