22 जनवरी को माघ मेला के मद्देनजर शुक्रवार को एडीआरम और स्टेशन निदेशक ने कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का हाल जाना। पेयजल बूथ, शौचालय, प्लेटफार्मों को दुरूस्त कराने आदि पर जोर दिया। उखड़े टाइल्स और जगह-जगह आड़े तिरछे रखे गए गार्ड बॉक्स को व्यवस्थित रखने को कहा। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खानपान स्टालों और निजी वातानुकूलित लाउंज के बाहर अनधिकृत रूप से रखे पानी की बोतलों और अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। एडीआरएम लालजी चौधरी, स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने विभागीय अधिकारियों संग सभी प्लेटफार्मों पर पेयजल बूथ, साफ-सफाई, शौचालय, लाइट आदि का निरीक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा के बाबत आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एसएन मिश्रा संग चर्चा की। रोपवे परियोजना के बाबत ध्वस्त पेयजल टंकी के दौरान यात्री सुरक्षा पर विशेष जोर देने को निर्देशित किया।