फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक के खिलाफ पोल खोल अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन रेलवे एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं नॉर्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के जोनल महामंत्री कामरेड मनोज पांडेय के नेतृत्व में संगठन द्वारा रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक के खिलाफ पोल खोल हल्ला बोल अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को मनोज पांडेय ने नॉर्दर्न रेलवे मल्टी स्टेट प्राइमरी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लखनऊ की सभी शाखाओं (आलमबाग, मुख्यालय, प्रयागराज, मुरादाबाद, वाराणसी एवं कानपुर) में बैंक प्रबंधन द्वारा नियमों का पालन न करने की शिकायत कर जांच की मांग की है। बताया कि नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से लोनिंग, लोनिंग का इंश्योरेंस, लोन सीमा का उल्लंघन किया जा रहा है। मनोज ने बताया कि प्रबंध समिति के संचालक (डायरेक्टर) या पदाधिकारी के रूप में एक्ट के अनुरूप दो कार्यअवधि 10 वर्ष से ज्यादा नहीं किया जा सकता है लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है। मनोज पांडेय ने इंडियन रेलवे एम्प्लॉइज फेडरेशन ने केंद्रीय निबंधक सहकारिता नई दिल्ली, उप महाप्रबंधक (आर) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य लोगों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें