फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इरी के कृषि अनुसंधान और विकास कार्यों को जाना

विज्ञापन
ईरी मे पहुंचे महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति ।
विज्ञापन
महायोगी गोरखनाथ विवि के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (इरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र का भ्रमण कर वैज्ञानिकों के साथ संवाद किया। उन्होंने केंद्र में चल रहे कृषि अनुसंधान और विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कृषि नवाचारों से जोड़ने के साथ ही शैक्षणिक सहयोग को बढ़ाना होगा। इस दौरान दोनों संस्थानों के बीच इंटर्नशिप, प्रशिक्षण कार्यक्रम पर सहमति बनी। कुलपति ने वैज्ञानिकों से संवाद के दौरान कहा कि उनका यह दौरा कृषि एवं टिकाऊ खाद्य प्रणालियों के क्षेत्र में शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कुलपति ने विशेष रूप से जलवायु-अनुकूल धान उत्पादन, कृषि यंत्रीकरण और टिकाऊ कृषि प्रणालियों के क्षेत्र में जानकारी दी। इरी के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह ने कुलपति और उनकी टीम का स्वागत करते हुए केंद्र की भूमिका को नवाचार, क्षमता निर्माण और ज्ञान प्रसार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में रेखांकित किया। डॉ. सुरिंदर सिंह ने आइसार्क की उन्नत अनुसंधान सुविधाओं और प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह ने कृषि एवं अनुसंधान के क्षेत्र में इरी के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें