फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हो रहे प्रयोग चिंता का विषय : संदीप पांडेय

विज्ञापन
वाराणसी में मंगलवार को गंजारी से सामना शिक्षा अधिकार पर पदयात्रा निकालते किसान संवाद
विज्ञापन
समान शिक्षा के अधिकार की मांग के लिए मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पांडेय की अगुवाई में तीन दिवसीय पदयात्रा दूसरे दिन मंगलवार को जनकवि धूमिल के गांव खेवली से लोकबंधु राजनारायण के गांव गंजारी पहुंची। यहां किसानों और ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। संदीप पांडेय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हो रहे अव्यावहारिक प्रयोगों पर चिंता जताई। उन्होंने अगामी यूपी के चुनाव में सभी पार्टियों को उनके एजेंडे में समान शिक्षा को शामिल करने के लिए जोर दिया जाएगा, ताकि इसे लागू किया जा सके। लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक शिक्षा को योजनाबद्ध ढंग से कमजोर किया जा रहा है। वीरेंद्र यादव, किसान संघर्ष समिति के अजीत वर्मा ने विचार रखे। यात्रा के दौरान कोरोती, मंगलपुर, गंगापुर, गंजारी, अकेलवा में सभा हुई। नंदलाल मास्टर ने बताया कि यह यात्रा लोकबंधु राजनारायण के गांव गंजारी होकर यात्रा दाउदपुर रोहनिया पहुंचेगी और रात्रि विश्राम करेगी। यहां से बुधवार को भुल्लनपुर, बरेका, सुंदरपुर होकर बीएचूय के मधुवन वाटिका में सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें