फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में संविधान सभा की 15 महिलाओं के कृतित्व पर लगी प्रदर्शनी

विज्ञापन
बीएचयू के विधि संकाय में बुधवार को संविधान दिवस पर संविधान सभा में शामिल 15 विशिष्ट महिलाओं पर
विज्ञापन
बीएचयू के विधि संकाय में बुधवार को संविधान दिवस पर संविधान सभा में शामिल 15 विशिष्ट महिलाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की ओर से इस प्रदर्शनी की थीम भारतीय संविधान की महिला शिल्पी पर चित्र प्रदर्शनी और संविधान निर्माण में महिलाओं की भूमिका थी। संविधान सभा की सम्मानित 15 महिला सदस्यों में अम्मू स्वामीनाथन, एनी मस्करेन, बेगम कुदसिया एजाज रसूल, डॉ. दक्षायणी वेलायुधन, जी. दुर्गाबाई देशमुख, हंसा मेहता, कमला चौधरी, लीला रॉय, मालती चौधरी, पूर्णिमा बनर्जी, राजकुमारी अमृत कौर, रेणुका रे, सरोजिनी नायडू, सुचेता कृपलानी, विजयलक्ष्मी पंडित के जीवनवृत्त पर आधारित चित्र प्रदर्शनी और संविधानपरक विशिष्ट व्याख्या का आयोजन किया गया। विधि विभाग के विद्यार्थियों को डिजिटल क्यूआर कोड से इन सभी सम्मानित महिला सदस्यों के विषय में जानकारी जुटाने की बात कही गई। अध्यक्ष प्रो. सीपी उपाध्याय ने कहा कि संविधान दिवस का स्मरण करना ही हमें संविधान की मूल भावना से जोड़े रखता है। विशिष्ट वक्ता और पूर्व डीन प्रो. आरपी पाठक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें