फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेल हिंदी नाट्योत्सव में बरेका नाट्य दल का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) की ओर से आयोजित अखिल रेल हिंदी नाट्योत्सव-2025 में बरेका की नाट्य टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। रायबरेली स्थित रेल डिब्बा कारखाना (आरडीका) में 21 से 25 मार्च तक चले उत्सव में सुधाकर मणि को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार मिला है। रेलवे की ओर से कराई गई प्रतियोगिता में भारतीय रेल की विभिन्न 20 क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाई की टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें बरेका के नाट्य दल ने नाटक ऑक्टोपस का मंचन किया। नाट्य प्रतियोगिता में बरेका के वरिष्ठ कलाकार सुधाकर मणि को उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया। बरेका नाट्य दल में बहादुर प्रताप, नीरज कुमार, अशोक कुमार राकेश, नंदलाल निषाद, अभिषेक सिंह, अविनाश सिंह, मृत्युंजय कुमार, ओमप्रकाश, विष्णु मिश्रा, रवि प्रजापति, अनुज कुमार गुप्ता, रतन कुमार, आनंद कुमार राय एवं आलोक सिंह सहित कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें