काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर, गंगापुर परिसर, एनटीपीसी परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 जुलाई से शुरू होगी। 24 जुलाई तक चलने वाली परीक्षा की समयसारिणी विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। सहायक कुलसचिव (परीक्षा) अरिंदम श्रीवास्तव ने बताया कि बीकॉम की परीक्षा 6 से 11 जुलाई तक, बीबीए 7 से 20 जुलाई तक और बीए, बीएससी की परीक्षा 6 से 24 जुलाई तक होगी। विवि मुख्य परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में बीसीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 6 से 15 जुलाई तक होगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षाएं सुबह 10 से 12 बजे तक कराई जाएगी।