फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाला हर प्रतिभागी होता है विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सनबीम वरुणा में आयोजित जिला ओलंपिक खेल में बृहस्पतिवार को शतरंज की प्रतियोगिता हुई और अन्य खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सनबीम वरुणा के विद्यार्थियों के नृत्य से हुई। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। जिला ओलंपिक खेल में प्रतिभाग करने वाले 100 से अधिक प्रतिभागियों को पुरस्कार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी विजेता हैं। शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। इससे बच्चों में व्यक्तित्व का विकास होता है। उपनिदेशिका अमृता बर्मन ने कहा कि बच्चों को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जिला ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया।
इससे पहले पांच वर्गों में आयोजित चेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसमें अंडर 11 बालिका वर्ग में सनबीम भगवानपुर की आन्वी श्रीवास्तव और बालक वर्ग में सनबीम लहरतारा के कार्तिकेय श्रीवास्तव ने बाजी मारी। अंडर 13 में सनबीम वरुणा की ऐसानी पाठक, बालक वर्ग में सनबीम लहरतारा के अर्नव अग्रवाल विजेता रहे। वहीं, अंडर 15 में बालिका वर्ग में सनबीम भगवानपुर की दीक्षा चौहान और बालक वर्ग में सनबीम लहरतारा के प्रखर त्रिपाठी ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में सनबीम वरुणा की ऊर्जा पाल, बालक वर्ग में सनबीम लहरतारा के सिंघल केशव विजेता रहे। वहीं अंडर 19 में बालिका वर्ग में प्रकाश वैष्णवी और बालक वर्ग में श्रेयश कुमार दीक्षित ने बाजी मारी। इस दौरान डॉ. सिद्धार्थ राय, शम्स तबरेज, भारती मधोक, हर्ष मधोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें