बीएचयू में आयोजित काशी तमिल संगमम में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात सादे वेश में दरोगा के बीच तीखी नोकझाेंक हो गई। प्रवेश के दौरान चेकिंग को लेकर दोनों में बहस शुरू हुई। मामला बिगड़ता देख पुलिस उच्चाधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और विधायक के कहने पर अधिकारियों ने चेकिंग प्वाइंट से दरोगा को हटाया।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दरोगा शेषमणि त्रिपाठी की तैनाती हमीरपुर जिले में है। बताया गया कि मुख्य गेट पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर दरोगा व समर्थकों के बीच अनबन हुई। इसके बाद विधायक गेट पर पहुंचे वहां प्रवेश के दौरान ही विवाद हुआ था। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।