महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षोत्सव के तहत 13 जुलाई को निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता हिंदी विभाग की ओर से कराई जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विभाग में हुई एक बैठक में बताया कि मानविकी संकाय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विवि और इससे संबद्ध सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। बैठक में प्रो. अनुकुल चंद राय, प्रो. पीतांबर दास, डॉ. नीरज धनखड़, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. आरती विश्वकर्मा मौजूद रहे।