फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जागरूकता सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकृअनुप-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत हिंदी निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने ईमानदारी, सुशासन और देश की तरक्की में सत्यनिष्ठा की भूमिका पर अपने विचार रखे। केंद्रीय सतर्कता आयोग की ओर से इस वर्ष की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि तय की गई है। इसके आधार पर प्रतियोगिता में दो विषय रखे गए। पहला विषय सत्यनिष्ठा नागरिक और राष्ट्र की समृद्धि का ईंधन है और सुशासन और सतत विकास में सत्यनिष्ठा की भूमिका रहा। प्रतियोगिता का संचालन सब्जी उत्पादन प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. अनंत बहादुर की अध्यक्षता में किया गया। संस्थान के सतर्कता अधिकारी और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जगेश कुमार तिवारी और सहायक निदेशक (राजभाषा) अभिनव प्रकाश ने आयोजन में भूमिका निभाई। इस मौके पर संस्थान के कार्यालय प्रमुख बलवीर सिंह और वरिष्ठ वित्त और लेखा अधिकारी गौरव श्रीवास्तव मौजूद रहे। इनके अलावा संस्थान के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें