वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर निबंध प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में छात्र और छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने विचारों का साझा किया। समाजशास्त्र विभाग में सर्व शिक्षा अभियान और भारत विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता प्रो. भारती रस्तोगी ने कहा कि अटल बिहारी का शिक्षा के क्षेत्र कई योगदान है। ब्यूरो