फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: उद्यमियों ने अपने उद्यम के नाम से किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दी स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन और एमएसएमई के अधिकारियों ने चांदपुर स्थित प्रशासनिक भवन इंजीनियरिंग कार्यालय परिसर में हरित योग के तहत बृहस्पतिवार को 51 पौधे रोपे। खास ये रहा कि उद्यमियों ने अपने-अपने उद्यम के नाम से पेड़ लगाया। अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि हमारा देश अब भी कृषि प्रधान देश है। जब पर्यावरण संतुलित रहेगा तो मानसून भी अच्छा होगा। इससे कृषि अच्छी होगी। कृषि अच्छी होगी तो उद्योग व्यापार भी अच्छा चलेगा। एमएसएमई के असिस्टेंट डायरेक्टर व प्रभारी राजेश चौधरी, वीके राणा, नीरज पारिख ने आह्वान किया कि जिस तरह हम लोग अपने-अपने उद्यम को पुष्पित पल्लवित करते हैं, वैसे ही अपने उद्यम के नाम वाले पौधों की देखभाल करते रहेंगे। पौधरोपण में प्रशांत अग्रवाल, राहुल मेहता , अनुपम देवा, उमाशंकर श्रीवास्तव, हिमांशु शेखर आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें