राज्यपाल का श्रीराम मंदिर की उकेरी हुई आकृति वाली साड़ी भेंट करते उद्यमी।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल चार दिवसीय प्रवास पर काशी में हैं। सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के उद्यमियों ने राज्यपाल का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान उद्यमियों ने श्रीराम मंदिर की आकृति उकेरी हुई विशेष साड़ी राज्यपाल को भेंट की।
लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के उद्यमी सर्वेश श्रीवास्तव द्वारा बनाई गई श्रीराम मंदिर की आकृति उकेरी हुई बनारसी साड़ी की महामहिम ने काफी प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि साड़ी पर श्रीराम मंदिर की आकृति उकेरने के विचार भी प्रशंसनीय हैं। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महामहिम द्वारा उद्यमियों से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने को लेकर सहयोग की अपील की। इस पर लघु उद्योग भारती संघटन के करखियाव डिवीजन के उद्यमियों ने 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर पूरा सहयोग देने का वादा किया। कार्यक्रम में एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान, शिप्रा शुक्ला, लघु उद्योग भारती संघटन के दीपक बहल, ज्योति शंकर मिश्रा, मनोज मधेशिया, आनंद जायसवाल, शुभम अग्रवाल, भारत साह, प्रदीप आदि मौजूद रहे।