फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टूल रूम स्थापना में हो रही देरी पर उद्यमियों ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में प्रस्तावित टूल रूम (तकनीकी शिक्षा केंद्र) के निर्माण में हो रही देरी को लेकर सोमवार को लघु उद्योग भारती संगठन के उद्यमियों ने चिंता व्यक्त की। संगठन के प्रतिनिधियों ने जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त मोहन शर्मा और एमएसएमई के सहायक निदेशक राजेश चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उद्यमियों ने टूल रूम की स्थापना का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि टूल रूम में लिए पिंडरा क्षेत्र में 2017 में भूमि भी चयन की गई थी। कई वर्षों के बाद भी इस योजना का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है। इस दौरान बृजेश गुप्ता, संजीव देववंशी, ज्योति शंकर मिश्रा, भूप नारायण सिंह, गुलजारी लाल गुप्ता, दिलीप गुप्ता एवं भारत भूषण गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें