हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में सत्र 2023-24 में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षाएं छह से आठ अगस्त तक होंगी। तीन अगस्त से अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।कॉलेज प्रशासन की ओर से दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसे इंट्रेंस एक्जाम पोर्टल सेशन 2023-24 पर लॉग इन कर देखा जा सकता है। प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर ने बताया कि छह अगस्त से तीन पालियों में प्रवेश परीक्षाएं होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 से 10, दूसरी पाली की दोपहर 12 से 2 बजे और तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4 से 6 बजे तक होगी। छह अगस्त को होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के प्रवेश पत्र तीन अगस्त को डाउनलोड किए जा सकेंगे। सात अगस्त को होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के प्रवेश पत्र चार अगस्त और आठ होने वाली परीक्षाओं के प्रवेश पत्र पांच अगस्त को कॉलेज की वेबसाइट से डाउनलोड हो सकेंगे। जिन विषयों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है, उनके विषयों के केंद्र महाविद्यालय के बाहर भी बनाए गए हैं। इसकी सूचना अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर रहेगी।
इस दिन इन विषयों की होगी प्रवेश परीक्षा
06 अगस्त : पहली पाली में बीसीए व बीएससी बायो, दूसरी पाली में एमए राजनीति विज्ञान, एमएससी भौतिकी व प्राणी विज्ञान और तीसरी पाली में बीकॉम
07 अगस्त : पहली पाली में बीबीए, एमए हिंदी व एमएससी रसायन, दूसरी पाली में एमए भूगोल, एमए/एमएससी गणित व वनस्पति विज्ञान और तीसरी पाली में एलएलबी
08 अगस्त : पहली पाली में एमए मनोविज्ञान, एमकॉम, दूसरी में बीएससी गणित, एमए अंग्रेजी और तीसरी पाली में बीए