फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एलएलबी, एलएलएम सहित 11 और पाठ्यक्रमों का प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर पोर्टल से ले सकते हैं रिजल्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 2024-25 में प्रवेश के लिए एलएलबी, एलएलएम सहित 11 और पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम शनिवार को वेबसाइट www.mgkvp.ac.in पर जारी किया गया है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि बीए (ऑनर्स) जनसंचार, बीएफए, बी म्यूज, एलएलबी, एलएलएम, एमए-एमएससी (गणित), एमएफए (अप्लाइड आर्ट्स), एमएफए (पेंटिंग), एमए/एमएससी (भूगोल), एम म्यूज और पीजी डिप्लोमा इन साइकोथेरेपी काउंसलिंग एंड गाइडेंस के अभ्यर्थी सीधे https://entrance.mgkvpvonline.org/ पोर्टल से लॉगिन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. संजय ने बताया कि पोर्टल से गेट पास डाउनलोड कर सकते हैं। समर्थ पोर्टल पर रजिस्टर्ड ईमेल आईडी को यूजर नेम और पासवर्ड के लिए अपनी जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। छात्र-छात्राएं गेट पास डाउनलोड करने से पूर्व अर्हता के परिणाम को भी पूरा कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें