अटल आवासीय विद्यालय करसडा में कक्षा 6 के लिए सत्र 2023-24 में होने वाले दाखिले के लिए परीक्षा 26 मई को कराई जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए सोमवार से नाटी इमली स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय से प्रवेश पत्र का वितरण किया जाएगा। सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत यादव ने बताया कि नामांकन संबंधी फॉर्म मंडल के सभी जिलों के श्रम विभाग कार्यालय से बांटे गए। ब्यूरो