वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को विजयानगरम मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कई दुकानदारों की ओर से सड़कों पर अवैध कब्जा किया गया था। उसे तोड़कर साफ कराया गया। अभियान में 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर अतिक्रमण करने वालों से 14900 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर आयुक्त ने कहा कि पूरे शहर में नियमित रूप से अतिक्रमण अभियान चलाया जाए। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी, कुछ दुकानदारों की ओर से सड़क पर कब्जा कर अतिक्रमण किया गया है। ठेले खोमचे वालों ने भी अतिक्रमण किया है। आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के आधार पर जांच कराई गई। शिकायत सही मिलने पर अतिक्रमण टीम व प्रवर्तन दल के साथ कार्रवाई की गई। ब्यूरो