पूर्व पार्षदों ने नगर आयुक्त से लगाई गुहार, जोनल अधिकारी नामित
शिवपुर तालाब बचाने को बचाने के लिए पूर्व पार्षद जितेंद्र सेठ, शैल सेठ नगर आयुक्त शिपू गिरि से मिले। नगर आयुक्त ने जांच के लिए वरुणा पार जोनल अधिकारी प्रमिता सिंह को जांच करने के लिए नामित किया है। वह साक्ष्यों के आधार पर तालाब से कब्जा हटवाने और सुंदरीकरण की कार्ययोजना बना रही हैं।
पूर्व पार्षदों ने बताया कि शिवपुर तालाब पंचक्रोशी परिक्रमा का चौथा पड़ाव है। जो नगर निगम के कुंडों की सूची में 31वें नंबर पर दर्ज है। 2002 में तालाब को पाटने का प्रयास किया गया। शिकायत पर तत्कालीन मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने नगर निगम से बोर्ड लगवाया कि इस तालाब की खरीद बिक्री करने वालों पर कार्रवाई होगी। वहीं तत्कालीन जिलाधिकारी वीणा ने अवैध कब्जेदारों पर शिवपुर थाने मेंं एफआईआर भी करवाई थी। इस साल मई में जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन दिया गया। उनसे मांग की गई कि कब्जा हटवाकर इसे मूल स्वरूप में लाया जाए।