फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहर के सभी तालाबों से हटेगा कब्जा, निगम ने शुरू हुई घेरेबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर के तालाबों की घेरेबंदी नए सिरे से शुरू कराई है। देवपोखरी पर कब्जा लेने के बाद नगर निगम ने सभी तालाबों और कुंडों की जमीन को खाली कर घेरने की कार्ययोजना बनाई है।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुए सर्वे में यह सामने आया था कि 32 तालाबों पर कब्जा है। अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने बताया कि नगर निगम सीमा में शामिल सभी तालाबों, कुंडों की जमीन को घेरा जाएगा। इन जमीनों से कब्जा हटवाने के लिए सर्वे के आधार पर कार्रवाई की योजना है। जहां-जहां कब्जा है उन्हें पहले हटवाने के लिए नोटिस दिया जा रहा है। निर्धारित अवधि में कब्जा न हटवाने की दशा में वहां टीम भेजी जा रही है। जो राजस्व रिकार्ड के अनुसार पहले जमीनों का सीमांकन कर रही है। इसके बाद वहां जैसी जरूरत है उस हिसाब से कंटीले तार और पिलर लगा रहे हैं। हाल ही में धनेसरा, सोनिया, पुष्कर आदि कुंडों से कब्जे हटवाए गए थे। यहां पर कंटीले तारों और पिलर लगाकर घेरा जा रहा है। इन कुंडों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर माहौल मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें