फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई इलाकों से हटवाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर प्रवर्तन दल की ओर से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान दो गाड़ी सामान जब्त किया गया। बेला मार्ग स्थित तिरुपति कॉलोनी में फर्नीचर का सामान रखा था। इससे मार्ग अवरुद्ध था। फर्नीचर का सामान जब्त कर लिया गया। सिगरा से साजन तिराहा होते हुए मलदहिया, अंधरापुल, नदेसर तालाब, कचहरी फल मंडी, सर्किट हाउस, भोजूबीर तिराहा, अर्दली बाजार, पुलिस लाइन तिराहा, पहड़ियां, अकथा से अतिक्रमण हटवाया गया। नदेसर तालाब के पास नव निर्मित इंटर लॉकिंग पर घोड़ा बांध कर गंदगी किया गया था। वहां से बग्गी हटवा कर सामान जब्त किया गया। कचहरी फल मंडी में ठेले जब्त किए गए। अर्दली बाजार में अतिक्रमण करने वाले बोर्ड और होर्डिंग जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें