वाराणसी। फुलवरिया फोरलेन से कैंटोंनमेंट की ओर मुड़ने वाले मार्ग पर ओवरगेज बैरियर के अंदर पिकअप चालक की लापरवाही से टकरा गया। वाहन खाली होने के बावजूद फंस गया। जिसकी वजह से एक लेन पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर वाहन को हटवाया। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, चालक को फटकारा गया है। संवाद