वाराणसी। जगदीश चंद्र मिश्र निजी आईटीआई सिद्धिगिरी बाग में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और आईटीआई पास युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में आठ कंपनियों की ओर से अलग-अलग पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। प्रधानाचार्य आनंद कुमार पटेल ने बताया कि भाग लेने के लिए युवा संस्थान में संपर्क कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि अनिवार्य होंगे। आवेदन के लिए रोजगार मेले के दिन अभ्यर्थी संस्थान में पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद