फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर नदेसर के इंडियन बैंक की शाखा पर प्रदर्शन करते विभिन्न बैंके के कर्मचारी। अम
विज्ञापन
वाराणसी। 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की वाराणसी इकाई ने बृहस्पतिवार को नदेसर स्थित इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शाम 5:30 बजे हुए प्रदर्शन में भारी बारिश के बावजूद 200 से ज्यादा बैंककर्मी शामिल हुए। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने, सरकार की एकतरफा और भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना का कार्यान्वयन स्थगित रखने और उसे यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के जरिये संशोधित करने की मांग की। इसके अलावा लंबित मुद्दों के समाधान की मांग भी उठाई गई। यूएफबीयू वाराणसी इकाई के सह संयोजक संजय शर्मा के नेतृत्व में हुई सभा में आरबी चौबे, अनंत मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, आशीष श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें