फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मखाने की खेती को बढ़ावा देने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में मंगलवार को मखाना उत्पादन पर आधारित दो दिवसीय जिला स्तरीय संगोष्ठी शुरू हुई। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश में मखाना की खेती को बढ़ावा देना है। उद्घाटन उदय प्रताप कॉलेज के उद्यान विभाग के विभागाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह और डी आर भारद्वाज भी मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष ने कहा कि भारत विश्व में सबसे बड़ा मखाना उत्पादक देश है, जिसमें बिहार प्रमुख केंद्र है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया सहित कुल 18 जिलों में मखाना की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मखाना विकास योजनांतर्गत प्रशिक्षण साहित्य का विमोचन भी किया गया। ज्योति कुमार सिंह ने किसानों के प्रश्नों के उत्तर दिए। सुधांशु कुमार सिंह ने संचालन किया। उन्होंने पीएम के किसानों की आय बढ़ाने का सपना सकार करने पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें