फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्वदेशी तकनीक से बीएसएनएल को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संचार निगम एक्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन के ओर से शनिवार को सिगरा स्थित कार्यालय पर वार्षिक आम सभा हुई। कार्यक्रम में प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि और परिमंडल सचिव सुशील त्रिपाठी और परिमंडल अध्यक्ष अरुण शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभा में बीएसएनएल की सामाजिक जिम्मेदारी, स्वदेशी तकनीक एवं कर्मचारी कल्याण परस्पर पूरक या विरोधाभासी विषय पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी तकनीक, 4जी नेटवर्क विस्तार, सेवा गुणवत्ता और कर्मचारियों का कल्याण एक-दूसरे के पूरक हैं, जो बीएसएनएल को आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाएंगे। संचालन जिला सचिव पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें