फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो साल बाद बीएचयू अस्पताल परिसर में शुरू होगी इमरजेंसी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी दो साल बाद अब फिर से अस्पताल में चलेगी। अक्तूबर 2021 में इमरजेंसी को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया था। पुरानी इमरजेंसी वाले भवन का जीर्णोद्धार कराया गया है। फिर से अस्पताल में इमरजेंसी के शुरू होने से मरीजों को राहत होगी।
विज्ञापन

अस्पताल में कायाकल्प योजना के तहत 100 बेड वाली इमरजेंसी को अक्तूबर 2021 से ही जीर्णोद्धार के लिए शिफ्ट किया गया था। इसको जुलाई 2022 में ही काम पूरा कर अस्पताल में शुरू होना था, लेकिन अब तक पांच बार तारीख बढ़ाने के बाद अब तीन जनवरी से इसको अस्पताल में चलाने का आदेश शुक्रवार को जारी किया गया है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भूतल पर 20 बेड पर मरीजों के भर्ती करने की सुविधा थी और ज्यादातर मरीजों को स्ट्रेचर पर रखकर इलाज किया जाता था। अब पुरानी जगह पर इमरजेंसी के शुरू होने से मरीजों को 100 बेड पर भर्ती किया जाएगा। इससे उन्हें इलाज में सहूलियत होगी। बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से जारी आदेश की कॉपी आईएमए बीएचयू के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें