फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग में मिलेगी इमरजेंसी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग में इमरजेंसी की सुविधा शुरू हो गई है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. कैलाश कुमार ने सोमवार को ट्राइएज सुविधा का शुभारंभ किया।अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के पास बने एमसीएच विंग में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओपीडी चलने के साथ ही गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी भी कराई जाती है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष प्रो. संगीता राय ने बताया कि ट्राइएज एरिया में डयूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी गर्भवती महिलाओं के अस्पताल पहुंचने के बाद तुरंत जांच करेंगे। इसके बाद बीमारी एवं अन्य चिकित्सकीय जरूरत के आधार पर आगे के इलाज की प्रक्रिया शुरू होगी। कार्यक्रम में आईएमएस बीएचयू के डीन रिसर्च प्रो. अशोक कुमार, डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. ललित मोहन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें