फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बलिया में अचानक भड़क गया हाथी, गांव में मचाया उत्पात, पिकअप पलटी

Sun, 10 Jan 2021 05:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
खेत में खड़ा हाथी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के दोक्टी थाना क्षेत्र के धतूरी टोला गांव से बलराम सिंह के डेरा संपर्क मार्ग पर रविवार की दोपहर अचानक एक हाथी भड़क गया। हाथी ने सामने से आ रही पिकअप को उठाकर गड्ढे में फेंक दिया। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


हाथी एक कार को आता देख उसकी ओर बढ़ा। संयोग ही रहा कि कार चालक शामू ठाकुर को जगह मिल गई और वह कार को किनारे खड़ी करके भाग खड़े हुए।

वहां हाथी पास के गांव कर्ण छपरा के दक्षिणी छोर पर स्थित कुंजबिहारी सिंह के बगीचे में जा पहुंचा। वहां उसने पांच पेड़ों को तोड़ दिया। हाथी करीब तीन घंटे से तांडव कर रहा है। सूचना पर पुलिस तो पहुंची, लेकिन वन विभाग के कर्मचारी समाचार लिखे जाने तक नहीं पहुंचे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें