फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम के निजीकरण पर चल रहे आंदोलन के 400 दिन पूरे होने पर बिजली कर्मियों ने कालीपट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान निजीकरण के विरोध में 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का संकल्प लिया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चले प्रदर्शन में कर्मचारियों ने नारेबाजी की। समिति के मीडिया सचिव अंकुर पांडेय ने बताया कि यूपी में बिजली निगम के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में आगामी 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में वाराणसी समेत यूपी के एक लाख से ज्यादा बिजलीकर्मी शामिल होंगे। जनवरी में ही प्रदेश में छह बिजली महापंचायत वाराणसी, ओबरा/अनपरा,आगरा, केस्को, मेरठ और लखनऊ में होगी। इसमें बिजली कर्मियों के साथ किसान, आम उपभोक्ता और केन्द्रीय ट्रेड यूनियन के लोग भी रहेंगे। इस दौरान मायाशंकर तिवारी, एसके सिंह, विजय सिंह, हेमंत श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें