विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ के सदस्य पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार दोपहर को भिखारीपुर डिस्कॉम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल करेंगे। महासंघ के मुख्य महामंत्री पुनीत राय और पूर्वांचल अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि हड़ताल में शामिल अधिकारियों पर की गई कार्रवाई खत्म कर उन्हें बहाल कर दिया गया। लेकिन जिन संविदाकर्मियों ने हड़ताल से बाहर रहकर बिजली आपूर्ति में प्रशासन का सहयोग किया उन्हें निलंबित कर दिया गया। संविदा कर्मी संघर्ष समिति की ओर से बुलाई गई हड़ताल से बाहर रहे, लेकिन कार्रवाई संविदाकर्मियों पर ही की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू अंबेडकर ने कहा कि संविदाकर्मियों की वेतन बढ़ोतरी जरूरी हो गई है। पूर्वांचल महामंत्री वेद प्रकाश राय ने बताया कि नौ माह से संविदाकर्मियों को बहाल नहीं किया जा रहा है।