फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली कर्मचारी नेताओं ने नए कनेक्शन देने पर उठाया सवाल, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बिजली निगम में नये कनेक्शन देने पर बिजली कर्मचारी नेताओं ने सवाल उठाते हुए गहनता से जांच कर दोषियों पर ठोस कार्रवाई की मांग की है। विद्युत मजदूर पंचायत की बैठक में इस मुद्दे को पदाधिकारियों ने उठाया। पंचायत के प्रांतीय कार्यवाहक महामंत्री आरबी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आरके वाही का कहना है नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम भेलूपुर के तहत 15 लोगों को नया कनेक्शन देने में अनियमितता की शिकायत मुख्य अभियंता से की गई थी। इस पर अधीक्षण अभियंता की ओर से दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति ने जांच शुरू कर दी है। कहा कि शिकायत में भी बताया गया कि बजरडीहा के तीन ऐसे मकानों में नया कनेक्शन दे दिया गया, जिन पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज था। अन्य कनेक्शन देने में भी नियमों की अनदेखी की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें