वाराणसी। शहर में सड़क निर्माण में बाधक बन रहे पोलों की शिफ्ट्टिंग, पेड़ कटिंग संबंधित कार्य को लेकर रविवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उदयपुर उपकेंद्र पर दोपहर 11 बजे से सायं 3 बजे तक कटौती होगी। इस कारण धनश्याम डिग्री कॉलेज के आसपास बिजली नहीं रहेगी। इसके साथ ही दौलतपुर, पांडेयपुर, लेढ़ूपुर उपकेंद्र पर दोपहर 11 बजे से सायं 3 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इस कारण दौलतपुर आवास, विकास कॉलोनी, आरटीओ तिराहा, लालपुर, पांडेयपुर राय साहब का बगीचा के आसपास बिजली नहीं रहेगी। संवाद