फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तारों के सहारे टिके हैं बिजली के खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मरदह। क्षेत्र के मरदह, नोनरा, डोड़सर, कोदई, दुर्खुशी, गोविंदपुर, हरहरी, नरवर सहित कई अन्य गांवों में लगाए गए बिजली के लोहे के खंभे जमीन की सतह से पूरी तरह खराब हो चुके हैं। यही नहीं कई स्थानों पर खंभे केवल तारों के सहारे टिके हैं। तारों के बोझ और जर्जर स्थिति होने के कारण कई खंभे एक तरफ झुक गए हैं, इसके चलते अप्रिय घटना की आशंका है। मरदह कस्बे और ब्लॉक रोड पर स्थिति गंभीर है। ब्लॉक रोड पर ट्रांसफार्मर के पास एक विद्युत खंभा पूरी तरह खराब हो चुका है। यह एक व्यस्त मार्ग है इस पर दिन भर सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। इसी तरह कई अन्य मार्ग हैं जहां विद्युत खंभे जर्जर हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों का ध्यान नहीं है। एसडीओ चंद्रमोहन ने बताया कि मुआयना कर समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें