फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप से होगी बिजली के फीडरों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग मोबाइल एप के जरिये फीडरों से होने वाली बिजली आपूर्ति की निगरानी करेगा। सितंबर अंत या अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक इसे लागू किया जाएगा। नगरीय विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि एक मोबाइल एप बनाया जा रहा है। जिससे हर फीडरों से होने वाली बिजली आपूर्ति पर नजर रखी जाएगी। जेई से एमडी तक के अधिकारी किसी भी फीडर के बारे में तत्काल जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही कौन सा फीडर बंद है और कौन चालू है, इसका भी पता चलेगा। इस एप से वाराणसी के 245 फीडर जुड़ेंगे। फीडरों पर आने वाले व्यवधान के बाद अधिकारियों को भी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन कर जानकारी लेनी पड़ती है। इस सुविधा के बाद अधिकारी सीधे मोबाइल एप ऑन कर फीडर के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेंगे। इसका सर्वर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भिखारीपुर से जोड़ा जाएगा। इससे अधिकारियों को मॉनिटरिंग में आसानी होगी। उपकेंद्रों पर लगे फीडरों पर मशीन लगाई जा रही है। इसका फायदा बनारस के साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें