फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एक दिसंबर से शुरू होगी बिजली बिल राहत योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का बकाया बिल जमा करने और ब्याज में लाभ दिलाने के उद्देश्य से बिजली निगम की ओर से शुरू की जाने वाली बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस योजना) एक दिसंबर से शुरू होगी। इसमें शत-प्रतिशत ब्याज माफी के साथ ही मूल बकाये में भी अतिरिक्त छूट का लाभ संबंधित उपभोक्ता ले सकते हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने उपभोक्ताओं से छूट का लाभ लेने का आह्वान किया। कहा कि अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सकें इसके लिए बिजली निगम की ओर से अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिले में करीब 2.50 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें