फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा नेता सत्यमित्र सिंह, पिकअप से हुई जोरदार भिड़ंत

Sun, 05 Nov 2023 08:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रिटर्निंग आफिसर एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। चुनाव में क्लब के कुल 1597 सदस्य अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान वहीं कर पाएंगे जिनके पास नोड्यूज होगा।
विज्ञापन
बनारस क्लब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के प्रतिष्ठित बनारस क्लब के सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव रविवार को होगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली मतदान प्रक्रिया देर शाम तक चलेगी। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी और इसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

रिटर्निंग आफिसर एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। चुनाव में क्लब के कुल 1597 सदस्य अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान वहीं कर पाएंगे जिनके पास नोड्यूज होगा। सात पदों के लिए चुनाव मैदान में दो गुट से 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव मैदान में एक तरफ डॉ एनपी सिंह का पैनल है तो दूसरी तरफ दीपक माहेश्वरी का पैनल है। डॉ. एनपी सिंह के पैनल में दीपक मधोक, अलका माथुर, अमित के अग्रवाल, अतुल सेठ सीए, दीपेश वशिष्ठ और दीशांत बदलानी चुनाव मैदान में हैं। वहीं दीपक माहेश्वरी के पैनल में गौरव दास विक्की, जयदीप सिंह बबलू, मनीष अग्रवाल, डाॅ. प्रिया, रितेश टिबरेवाल और तन्मय जैन हैं। क्लब की प्रबंध समिति के सात सदस्य चुने जाएंगे। ये सात सदस्य अपने बीच से एक सचिव और एक कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें