फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिद्रा, मानसिक तनाव और कमजोरी से जूझ रहे बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम की वजह से बच्चों के साथ ही बुजुर्गों की सेहत पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अस्पतालों की ओपीडी में बुजुर्ग मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें अनिद्रा, मानसिक तनाव, कमजोरी की शिकायत लेकर बुजुर्ग पहुंच रहे हैं। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में विशेष ओपीडी में कोरोना काल में 10 से 15 मरीज आते थे। यह संख्या अब बढ़कर 30 से 35 हो गई है। चिकित्सक बुजुर्गों को सेहत के प्रति अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में वृद्ध जन रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बावजूद व्यक्ति को स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए व्यस्त रखना चाहिए। बढ़ती उम्र के साथ ही दिनचर्या की अहम भूमिका होती है। संतुलित, सादा और ताजा भोजन करना चाहिए। सुबह टहलने की आदत बनाएं। योगा और व्यायाम करें। प्रतिदिन जरूर हंसे, क्योंकि हंसी एक बेहतरीन दवा है। बताया कि तीन महीने में 1144 वृद्ध जनों को ओपीडी में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें