चिरईगांव। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बराई निवासी कांता प्रसाद राजभर (65) की बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कांता प्रसाद बुधवार शाम उमरहा बाजार से दवा लेकर घर लौट रहे थे। वाराणसी–गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी नरपतपुर लेकर पहुंची। यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी शकुंतला और एक विवाहित बेटी है। घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया है। बृहस्पतिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। संवाद