फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सड़क हादसों में आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय कस्बा स्थित ओवरब्रिज और रखौना गांव के पास सड़क हादसे में शनिवार को आठ लोग घायल हो गए। हादसे में घायल एक महिला की हालत नाजुक बताई गई है। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।मिर्जामुराद कस्बा स्थित ओवरब्रिज के नीचे स्थानीय बाजार निवासी प्रांजल मोदनवाल (10) अपनी साइकिल से लालपुर की तरफ जा रहा था। कछवा रोड से मिर्जामुराद की तरफ गलत दिशा से आ रही एक बाइक की टक्कर से प्राजंल घायल हो गया। वहीं, रखौना गांव के पास नेशनल हाईवे पर वाराणसी से कछवा रोड की तरफ जा रहे ई-रिक्शा के पीछे कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार खगरामपुर निवासी विकास, पूजा और उनके दो पुत्र कार्तिक व सिद्धार्थ घायल हो गए। उधर, मिर्जापुर जिले के कछवा बाजार थाना अंतर्गत भिखारीपुर गांव निवासी अशोक कुमार (45) अपनी पत्नी शर्मिला देवी (40) और बेटी शिवानी (15) को बाइक पर बैठा कर वाराणसी गए थे। वापस लौटने के दौरान रखौना गांव में नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से सड़क पर गिरी मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाइक चला रहे अशोक को हल्की चोट लगी। घायल शर्मिला देवी की हालत चिंताजनक बताई गई है। संवाद
विज्ञापन

-
हरा पेड़ काटने के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा
बड़ागांव। इंदरपुर गांव में हरा पेड़ काटने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्रीय वन दरोगा नवनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि इंदरपुर गांव में महुआ का हरा पेड़ रामसकल यादव, प्रेमचंद यादव, सत्य नारायण यादव और सागर यादव द्वारा काटा जा रहा है। सूचना के आधार पर मौका मुआयना कर चारों के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें