बीएचयू अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में अस्पताल में आठ नए मरीजों को भर्ती किया गया है। चौथे वार्ड में अभी 15 से अधिक बेड खाली हैं। लेकिन बीएचयू अस्पताल प्रशासन आने वाले दिनों में मरीजों के बढ़ने पर कोई समस्या न हो, इसके लिए नए वार्ड में मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया में लगा है। अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि कुल मरीजों की संख्या 187 हो गई है। अब तक 42 की मौत हो चुकी है। 10 डिस्चार्ज हो चुके हैं। फिलहाल 135 मरीजों का इलाज चल रहा है। ब्यूरो