फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सराफा के घर लूट की नियत से पहुंचे आठ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बुलानाला में सराफा बल्लभ अग्रवाल के घर लूट की नीयत से पहुंचने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने बरेली, रामपुर और जंसा आदि क्षेत्रों से गिरफ्तार किया। देर रात आरोपियों को लेकर पुलिस की तीन टीमें शहर लौटीं। बृहस्पतिवार की सुबह आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। 273 सीसी कैमरे और सर्विलांस की मदद से सभी आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें बताया गया था कि बुलानाला में बल्लभ अग्रवाल बड़े सराफा कारोबारी हैं। आयकर जैसे छापे का भी उन पर कोई असर नहीं होता है। यदि लूट की घटना को अंजाम दिया गया तो वह कहीं शिकायत नहीं करने जाएंगे। जंसा के एक युवक को इस योजना का सूत्रधार बताया जा रहा है। मंगलवार को असलहा के साथ सराफा के घर आरोपियों ने धावा बोला था। हालांकि सीसी कैमरे में आरोपियों को देख सराफा ने दरवाजा नहीं खोला और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल आरोपियों की गिरफ्तारी को जुट गई। चौक, कोतवाली समेत सिटी कमांड सेंटर के जरिए 273 कैमरे खंगालने के बाद आरोपियों तक पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें