उतर प्रदेश भाईचारा कमेटी की ओर से सोमवार को पियरी स्थित बरनवाल धर्मशाला में चीनी मांझे का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि संक्रांति पर अगर पतंग उड़ाना है तो भारतीय मांझे का इस्तेमाल करें। पशु-पक्षी मनुष्य की जान बचाए और जनता से चीनी मांझा का उपयोग न करने की शपथ कराई। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, मनोज वर्मा, सुजीत पाठक, शकील अहमद जादूगर आदि लोग मौजूद रहे।