उत्तर रेलवे ने कोहरे के धुंध को देखते हुए लखनऊ मंडल से गुजरने वाली 21 जोड़ी ट्रेनों को दिसंबर माह से रद्द कर दिया है। इनमें वाराणसी से गुजरने वाली 10 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं।
उत्तर रेलवे लखनऊ की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के अनुसार वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी, लिच्छवी एक्सप्रेस, बनारस देहरादून एक्सप्रेस, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, वाराणसी शक्तिनगर इंटरसिटी मेमू एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा कुंभ एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहेगी। देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस दो फरवरी से एक मार्च रद्द रहेगी। हरिहर एक्सप्रेस और दुर्गियाना एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। अकालतख्त एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 26 फरवरी तक नहीं चलेगी। दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जन साधारण एक्सप्रेस के फेरे कम कर दिए गए हैं।