काशी विद्यापीठ के विधि विभाग में एल-एलबी चौथे और दूसरे सेमेस्टर की मौखिक परीक्षाएं 13 और 14 अगस्त को होगी। विभागाध्यक्ष और संकाय प्रमुख प्रो. रंजन कुमार ने बताया कि सभी परीक्षाएं सुबह 11 बजे से विधि विभाग में संपन्न होंगी। प्रो. रंजन ने कहा कि विद्यार्थियों को असाइनमेंट फाइल और व्यावहारिक प्रशिक्षण पुस्तिका के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। अन्यथा, उनकी मौखिक परीक्षा संभव नहीं हो पाएगी।